AIR INDIA का बंपर ऑफर! सिर्फ 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा, जानें पूरी डिटेल

AIR INDIA का शानदार ऑफर! सिर्फ 1499 रुपये में हवाई सफर का मौका, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भारी छूट, जानें बुकिंग डेडलाइन और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी.

AIR INDIA: अगर आप किफायती दरों पर हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो एयर इंडिया आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अपनी ‘नमस्ते वर्ल्ड सेल’ की घोषणा की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कम कीमत में यात्रा करने का अवसर मिलेगा.

1499 रुपये में हवाई सफर

इस विशेष सेल के तहत यात्रियों को इकोनॉमी क्लास में सिर्फ 1499 रुपये में हवाई टिकट बुक करने का मौका दिया जा रहा है. वहीं, प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी के लिए 3749 रुपये और बिजनेस क्लास में टिकट की कीमत 9999 रुपये तय की गई है.

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए विशेष ऑफर

  • रिटर्न टिकट: सिर्फ 12,577 रुपये से शुरू
  • प्रीमियम श्रेणी: 16,213 रुपये
  • बिजनेस क्लास: 20,870 रुपये

बुकिंग और यात्रा की अवधि

  • बुकिंग अवधि: 2 से 6 फरवरी 2025
  • यात्रा अवधि:
    • एशिया और मध्य पूर्व: 12 फरवरी – 30 अप्रैल 2025
    • कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया: 31 जुलाई 2025 तक
    • यूके, यूरोप: 31 अक्टूबर 2025 तक

अतिरिक्त लाभ और ऑफर

  • एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर यात्रियों को अतिरिक्त छूट मिलेगी.
  • घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये तक की छूट.
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर 999 रुपये तक की बचत.
  • बैंक ऑफर्स: एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ क्रेडिट के कार्ड धारकों को 3000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा.
  • प्रोमो कोड “FLYAI” का इस्तेमाल कर यात्री 1000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे बुक करें?

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्री एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं. यह शानदार ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्दी बुकिंग करके इसका लाभ उठाएं!

Also Read : Udit Narayan Net Worth: ‘पापा कहते हैं’ से सुपरहिट हुए उदित नारायण, आज हैं करोड़ों के मालिक, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >