भारी गिरावट के बाद थमे सोने-चांदी के भाव, जानें आज का ताजा रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 8 March 2026: सोने के दाम में भारी गिरावट के बाद आज 8 मार्च को भाव थमे हुए हैं. 10 ग्राम 24 कैरट सोना 1,63,640 रुपये और चांदी 2.85 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है. जानिए आज आपके शहर में सोना-चांदी के क्या रेट है.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 8 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों की भारी उथल-पुथल के बाद आज रविवार 8 मार्च को स्थिरता देखने को मिल रही है. युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट के कारण पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन शनिवार को आई मामूली रिकवरी के बाद आज दाम स्थिर हैं. ध्यान दें कि सर्राफा बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद होता है, इसलिए यहां दिए गए रेट पिछले दिन के बाजार बंद होने के भाव और आज की शुरुआती स्थिति के आधार पर हैं. अगर आप आज खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है क्योंकि मार्च की शुरुआत के मुकाबले कीमतें अभी काफी नीचे हैं.

सोने के दाम में क्या है आज खास?

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,364 रुपये प्रति ग्राम पर टिकी हुई है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कीमतों में मामूली अंतर बना हुआ है. दिल्ली में सोना मुंबई के मुकाबले थोड़ा महंगा बिक रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

आज का सोने का रेट (8 मार्च 2026):

कैरेट1 ग्राम का रेट10 ग्राम का रेट
24 कैरट ₹16,364₹1,63,640
22 कैरट ₹15,000₹1,50,000
18 कैरट₹12,273₹1,22,730

प्रमुख शहरों में आज के सोने के रेट (प्रति 1 ग्राम):

शहर24 कैरट 22 कैरट 18 कैरट 
दिल्ली₹16,380₹15,015₹12,288
मुंबई₹16,364₹15,000₹12,273
चेन्नई₹16,418₹15,050₹13,070
कोलकाता₹16,364₹15,000₹12,273
बेंगलुरु₹16,364₹15,000₹12,273
हैदराबाद₹16,364₹15,000₹12,273
केरल₹16,364₹15,000₹12,273

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी की बात करें तो पिछले तीन-चार दिनों से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडस्ट्रियल डिमांड कम होने और वैश्विक बाजार में सुस्ती की वजह से चांदी के दाम स्थिर बने हुए हैं. आज 1 किलो चांदी खरीदने के लिए आपको 2,85,000 रुपये खर्च करने होंगे.

आज का चांदी का रेट (8 मार्च 2026):

मात्राआज की कीमत
1 ग्राम₹285
100 ग्राम₹28,500
1 किलोग्राम₹2,85,000

प्रमुख शहरों में आज का चांदी के रेट:

शहर10 ग्राम का रेट100 ग्राम का रेट1 किलोग्राम का रेट
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
बेंगलुरु₹2,850₹28,500₹2,85,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000

ये भी पढ़ें: आज का फ्यूल अपडेट, जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >