आज फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानें दिल्ली से पटना तक के रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 26 March 2026: आज 26 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. जानिए आज आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 26 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 26 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है. कल 25 मार्च को आई तेजी के बाद आज बाजार थोड़ा शांत है, लेकिन कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

ध्यान रहे कि यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं.  अगर आप आज खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो नीचे दिए गए रेट्स जरूर देख लें. 

सोने की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी?

कल की छलांग के बाद आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम मात्र 10 रुपये की मामूली बढ़त हुई है.  देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं, गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,34,460 रुपये के करीब है. 

सोने का रेट टेबल:

कैरेटप्रति 1 ग्रामप्रति 10 ग्रामबदलाव
24 कैरेट₹14,668₹1,46,680+ ₹10
22 कैरेट₹13,446₹1,34,460+ ₹10
18 कैरेट₹11,002₹1,10,020+ ₹10

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 1 ग्राम)

शहर24 कैरेट (1g)22 कैरेट (1g)18 कैरेट (1g)
चेन्नई₹14,838₹13,601₹11,351
दिल्ली₹14,683₹13,461₹11,017
मुंबई₹14,668₹13,446₹11,002
कोलकाता₹14,668₹13,446₹11,002
बेंगलुरु₹14,668₹13,446₹11,002
हैदराबाद₹14,668₹13,446₹11,002
केरल₹14,668₹13,446₹11,002
पुणे₹14,668₹13,446₹11,002
पटना₹14,673₹13,451₹11,007
रांची₹14,818₹13,595₹11,123
अहमदाबाद₹14,673₹13,451₹11,007
वडोदरा₹14,673₹13,451₹11,007

चांदी के भाव का क्या है हाल?

चांदी की कीमतों में भी आज हल्का उछाल देखने को मिल रहा है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 2,50,100 रुपये पर पहुंच गई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और वैश्विक संकेतों की वजह से चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. 

चांदी का रेट टेबल:

वजनआज की कीमतकल की कीमतबदलाव
1 ग्राम₹250.10₹250+ ₹0.10
100 ग्राम₹25,010₹25,000+ ₹10
1 किलोग्राम₹2,50,100₹2,50,000+ ₹100

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव (10g और 1kg)

शहरचांदी (प्रति 10 ग्राम)चांदी (प्रति 1 किलोग्राम)
चेन्नई₹2,601₹2,60,100
हैदराबाद₹2,601₹2,60,100
केरल₹2,601₹2,60,100
रांची₹2,601₹2,60,100
दिल्ली₹2,501₹2,50,100
मुंबई₹2,501₹2,50,100
कोलकाता₹2,501₹2,50,100
बेंगलुरु₹2,501₹2,50,100
पुणे₹2,501₹2,50,100
पटना₹2,501₹2,50,100
अहमदाबाद₹2,501₹2,50,100
वडोदरा₹2,501₹2,50,100

दाम बढ़ने की असली वजह क्या है?

बाजार के एक्स्पर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच शांति वार्ता की खबरों ने इन्वेस्टर्स का ध्यान सोने की तरफ खींचा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया है. जब तक जीयो-पोलिटिकल हालात पूरी तरह स्थिर नहीं होते, कीमतों में ऐसी ही हलचल बनी रह सकती है. 

ये भी पढ़ें: 26 मार्च को बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें मुंबई से पटना तक क्या है हाल?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >