सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 21 मार्च को आपके शहर के ताजा भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 21 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 21 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है. जानें मुंबई, दिल्ली और पटना समेत सभी बड़े शहरों के ताजा भाव क्या हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 21 March 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 21 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है. अगर आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. हालांकि आपको बता दें कि, यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं. वैश्विक दबाव और ऊंचे ब्याज दरों की वजह से कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है.

आज सोने का क्या भाव है?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट आई है, जिससे अब यह 14,890 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है. वहीं, जेवर बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 13,654 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. मार्च की शुरुआत में सोना 17,300 रुपये के करीब था, जो अब काफी नीचे आ चुका है.

सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):

शुद्धता आज का भाव (10g)कल का भाव (10g)बदलाव
24 कैरेट ₹1,48,900₹1,48,910– ₹10
22 कैरेट ₹1,36,540₹1,36,550– ₹10
18 कैरेट ₹1,11,720₹1,11,730– ₹10

शहरों के अनुसार सोने के ताजा रेट (1 ग्राम)

शहर का नाम24K सोना (प्रति ग्राम)22K सोना (प्रति ग्राम)18K सोना (प्रति ग्राम)
मुंबई₹14,890₹13,654₹11,172
दिल्ली₹14,905₹13,669₹11,187
चेन्नई₹15,219₹13,951₹11,641
कोलकाता₹14,890₹13,654₹11,172
बेंगलुरु₹14,890₹13,654₹11,172
हैदराबाद₹14,890₹13,654₹11,172
पटना₹14,895₹13,659₹11,177
रांची₹15,256₹13,985₹11,442

चांदी की चमक हुई कम?

चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में भी आज नरमी देखी जा रही है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,54,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है. पिछले 10 दिनों में चांदी की कीमतों में काफी बड़ी गिरावट आई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.

चांदी का रेट टेबल:

वजनआज का भावकल का भावगिरावट
1 ग्राम₹254.90₹255– ₹0.10
100 ग्राम₹25,490₹25,500– ₹10
1 किलोग्राम₹2,54,900₹2,55,000– ₹100

शहरों के अनुसार चांदी के ताजा रेट (10 ग्राम और 1 किलो)

शहर का नामचांदी (प्रति 10 ग्राम)चांदी (प्रति 1 किलोग्राम)
मुंबई₹2,549₹2,54,900
दिल्ली₹2,549₹2,54,900
चेन्नई₹2,599₹2,59,900
कोलकाता₹2,549₹2,54,900
बेंगलुरु₹2,549₹2,54,900
पटना₹2,549₹2,54,900
रांची₹2,600₹2,60,000

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, ऑल-टाइम हाई से ₹1.5 लाख सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >