शादियों के सीजन में सोने का झटका, 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख 54 हजार रुपए पार, जानिए अपने शहर का भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 21 January 2026: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 21 जनवरी 2026 को सोना और चांदी अपने सबसे महंगे स्तर पर पहुंच गए हैं. दुनिया भर में बढ़ते तनाव के कारण रेट लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशकों को तो फायदा हो रहा है, लेकिन आम खरीदार परेशान हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 21 January 2026: आज 21 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा. साल 2025 से शुरू हुई यह बढ़त अब नए रिकॉर्ड बना रही है. इस तेजी के कारण इंवेस्टर्स को शेयर मार्केट से भी अधिक प्रॉफिट मिल रहा है, लेकिन बढ़े रेट्स ने आम खरीदारों और सर्राफा व्यापारियों की मुश्किल बढ़ा दी है.

अंतरराष्ट्रीय और MCX मार्केट की स्थिति

इंटर्नैशनल मार्केट में सोने का रेट बुधवार को 4,787.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 94.890 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. घरेलू बाजार (MCX) की बात करें तो 21 जनवरी को सोना 3,23,200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1,50,560 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई.

व्यापार पर असर और स्थानीय भाव

कीमतों के आसमान छूने के कारण सर्राफा व्यापारियों को डर है कि शादियों के सीजन में खरीदारी कम हो सकती है. दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,950 रुपये प्रति दस ग्राम और एक किलो चांदी का भाव 3,20,100 रुपये दर्ज किया गया.

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
दिल्ली1,54,9501,42,0501,16,260
मुंबई1,54,8001,41,9001,16,110
कोलकाता1,54,8001,41,9001,16,110
चेन्नई1,55,4601,42,5001,18,900
पटना1,54,8501,41,9501,16,160
जयपुर1,54,9501,42,0501,16,260

पिछले दिन की स्थिति

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में सोना 5,100 रुपये की बड़ी बढ़त के साथ पहली बार 1.5 लाख के पार जाकर 1,53,200 रुपये पर पहुंचा था. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी हाजिर सोना पहली बार 4,700 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है.

Also Read: पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? तेल कंपनियों ने 21 जनवरी का प्राइस किया आउट, यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >