सोना हुआ सस्ता पर चांदी के भाव ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले देख लें 2 मई के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 May 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम गिरे हैं, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई है. जानें 2 मई 2026 के ताजा रेट्स और बाजार के उतार-चढ़ाव की पूरी जानकारी क्या है.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 May 2026: दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल के बीच आज भारतीय सर्राफा बाजार से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. जहां एक तरफ सोने की चमक थोड़ी कम हुई है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है.  अगर आप आज खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो बता दें कि यहां दिए गए रेट्स कल के क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं.

सोने के दाम में कितनी हुई गिरावट?

सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट देखी जा रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज प्रति 1 ग्राम सोने के दाम में 1 रुपये की कमी आई है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले थोड़ा सस्ता होकर बिक रहा है. 

चांदी में कितनी बढ़ी किमत?

चांदी की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी पड़ सकता है. लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद अब चांदी महंगी होने लगी है. पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी की कीमत में 5,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. आज प्रति 1 ग्राम चांदी पर 10 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के 2 मई के रेट जारी, गया में मिली राहत, पटना में बढ़ गए दाम 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >