सोने की कीमतों में फिर आई नरमी, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज का ताजा भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 February 2026: आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है जबकि चांदी महंगी हुई है. जानिए अपने शहर के सोने-चांदी के ताजा भाव क्या है.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 13 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कल की भारी गिरावट के बाद आज भी सोने के भाव में हल्की नरमी बनी हुई है, जबकि चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि आपको बता दें की यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: क्या आज सोना और सस्ता हुआ है?

आज सोने की कीमतों में कल के मुकाबले हल्की गिरावट देखी गई है. 24 कैरेट सोने का भाव 15,839 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जो कल 15,840 रुपये था. वहीं 22 कैरेट सोना, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर गहने बनाने में होता है, वह 1,45,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. पिछले कुछ दिनों की भारी तेजी के बाद यह गिरावट शादियों की खरीदारी करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर है.

आज के सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम):

सोने की शुद्धताआज का भाव (13 Feb)कल का भाव (12 Feb)अंतर
24 कैरेट₹1,58,390₹1,58,400– ₹10
22 कैरेट₹1,45,190₹1,45,200– ₹10
18 कैरेट₹1,18,790₹1,18,800– ₹10

शहर-वार सोने की कीमतें (1 ग्राम):

शहर24 कैरेट (शुद्ध सोना)22 कैरेट (गहनों के लिए)18 कैरेट
चेन्नई₹15,927₹14,599₹12,599
मुंबई₹15,839₹14,519₹11,879
दिल्ली₹15,854₹14,534₹11,894
कोलकाता₹15,839₹14,519₹11,879
बेंगलुरु₹15,839₹14,519₹11,879
हैदराबाद₹15,839₹14,519₹11,879

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की कीमतों में कितनी आई तेजी?

जहां एक तरफ सोने में नरमी है, वहीं चांदी आज थोड़ी महंगी हुई है. 1 किलो चांदी की कीमत में 100 रुपये का उछाल आया है, जिससे अब यह 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. वहीं 100 ग्राम चांदी आज 29,510 रुपये है.

आज के चांदी के भाव:

वजनआज का भाव (13 Feb)कल का भाव (12 Feb)
10 ग्राम₹2,951₹2,950
100 ग्राम₹29,510₹29,500
1 किलोग्राम₹2,95,100₹2,95,000

शहर-वार चांदी की कीमतें:

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
मुंबई₹2,951₹29,510₹2,95,100
दिल्ली₹2,951₹29,510₹2,95,100
चेन्नई₹2,999₹29,990₹2,99,900
बेंगलुरु₹2,951₹29,510₹2,95,100
हैदराबाद₹2,999₹29,990₹2,99,900
कोलकाता₹2,951₹29,510₹2,95,100

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानिए 13 फरवरी को आपके शहर में क्या है रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >