सुबह-सुबह सोने ने दिखाया तेवर, 24 कैरेट ₹1.55 लाख के पार, चांदी भी चमकी

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: सोने और चांदी के रेट में आई तेजी. जानिए रांची, पटना और लखनऊ समेत अपने शहर में आज 24 कैरेट सोने और चांदी के लेटेस्ट भाव क्या हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: आज 11 सितंबर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है. 24 कैरेट सोना ₹15,552 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,256 प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की कीमत ₹255.10 प्रति ग्राम यानी ₹2,55,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन और आज के शुरुआती आंकड़ों के आधार पर तैयार किए गए हैं. 

सोने के रेट में क्या बदलाव हुआ?

सोने के बाजार में बीते दिन की तुलना में मामूली तेजी दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोने में प्रति ग्राम केवल ₹1 की बढ़त हुई है, जिसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,55,520 हो गया है. इसी तरह 22 कैरेट ज्वेलरी सोना 10 ग्राम के लिए ₹1,42,560 पर पहुंच गया है. 

मुख्य शहरों में सोने का क्या है भाव?

शहरआज का रेट (24 कैरेट/10 ग्राम)कल का रेट (24 कैरेट/10 ग्राम)कितना घटा/बढ़ा
रांची₹1,55,520₹1,55,510₹10 बढ़ा
पटना₹1,55,570₹1,55,560₹10 बढ़ा
लखनऊ₹1,55,670₹1,55,660₹10 बढ़ा
मुंबई₹1,55,520₹1,55,510₹10 बढ़ा
दिल्ली₹1,55,670₹1,55,660₹10 बढ़ा
कोलकाता₹1,55,520₹1,55,510₹10 बढ़ा

चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी की कीमतों में भी आज मामूली सुधार देखने को मिला है. चांदी का भाव ₹0.10 प्रति ग्राम बढ़कर ₹255.10 हो गया है. इस हिसाब से प्रति किलो चांदी का रेट ₹2,55,100 हो गया है, जो कल ₹2,55,000 था. यानी 1 किलो चांदी पर ₹100 की बढ़ोतरी हुई है. 

विभिन्न शहरों में चांदी का क्या है रेट?

शहरआज का रेट (1 KG)कल का रेट (1 KG)कितना घटा/बढ़ा
रांची₹2,55,100₹2,55,000₹100 बढ़ा
पटना₹2,55,100₹2,55,000₹100 बढ़ा
लखनऊ₹2,55,100₹2,55,000₹100 बढ़ा
मुंबई₹2,55,100₹2,55,000₹100 बढ़ा
दिल्ली₹2,55,100₹2,55,000₹100 बढ़ा
कोलकाता₹2,55,100₹2,55,000₹100 बढ़ा

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rate Today: ₹15.4 हजार पहुंचा 24 कैरेट सोने का भाव, चांदी भी ₹100 घटी, देखें आपके शहर का रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >