आज से बचत खाते से निकाल सकेंगे 50 हजार रुपये, 12 मार्च के बाद निकासी सीमा खत्म

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद पैसे की निकासी को लेकर लगे नियमों पर आज से बड़ा बदलाव होने जा रही है. अब बचत खाताधारक आज से अपने खातों से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाल सकेंगे फिलहाल यह सीमा 24 हजार रुपये साप्ताहिक है. 12 मार्च के बाद बचत खाते से लेकर पैसे निकालने […]

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद पैसे की निकासी को लेकर लगे नियमों पर आज से बड़ा बदलाव होने जा रही है. अब बचत खाताधारक आज से अपने खातों से हर सप्ताह 50 हजार रुपये निकाल सकेंगे फिलहाल यह सीमा 24 हजार रुपये साप्ताहिक है. 12 मार्च के बाद बचत खाते से लेकर पैसे निकालने को लेकर कोई सीमा नहीं होगी. ज्ञात हो कि एटीएम से जो पैसे निकाले जाते हैं वो भी सेविंग अकाउंट से निकासी के रूप में गिनी जाती है.

8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद पैसे की निकासी को लेकर पाबंदी लगा दी गयी थी. इस पर समय -समय को समीक्षा के बाद पाबंदी में ढील दी गयी.उस वक्त एटीएम से निकासी की अधिकतम सीमा 2,500 रुपए रखी गई थी. इसे बाद में बढ़ाकर 4,500 रुपए कर दिया गया था. 1 जनवरी से आरबीआई ने एटीएम से निकासी की सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपए और करंट अकाउंट से निकासी की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >