बैंकों को एमडीआर शुल्कों का भुगतान करेगा रिजर्व बैंक

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक नागरिकों द्वारा एक जनवरी से डेबिट कार्ड के जरिए किये गये भुगतानों के लिए बैंकों को मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्कों का भुगतान शुरू करेगा. सरकार ने दिसंबर 2016 में फैसला किया था कि विभिन्न तरह के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर एमटीआर शुल्क वह वहन करेगी. […]

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक नागरिकों द्वारा एक जनवरी से डेबिट कार्ड के जरिए किये गये भुगतानों के लिए बैंकों को मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्कों का भुगतान शुरू करेगा. सरकार ने दिसंबर 2016 में फैसला किया था कि विभिन्न तरह के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर एमटीआर शुल्क वह वहन करेगी.

सरकार ने नोटबंदी के बाद देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया था. केंद्रीय बैंक ने अब एक अधिसूचना में कहा है, ‘सरकार के निर्देशों के पालन के लिए रिजर्व बैंक एक जनवरी 2017 के बाद से डेबिड कार्डों के जरिए भुगतान मद में एमडीआर शुल्कों का भुगतान बैंकों को करेगा.’

बैंकों से कहा गया है कि वे एमडीआर के भुगतान के दावों को आडिटर के प्रमाणन के साथ उसे भेजें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >