मार्च के बाद उपभोक्ताओं को रियायती दर पर डाटा देगी रिलायंस जियो

नयी दिल्ली : डिजिटल इंडिया के दौर में दूरसंचार कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को फ्री में इंटरनेट डाटा और वॉयस कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने की होड़ के बीच खबर यह आ रही है कि इस होड़ को सबसे पहले शुरू करने वाली रिलायंस जियो 31 मार्च के बाद अपने उपभोक्ताओं से इंटरनेट डाटा और […]

नयी दिल्ली : डिजिटल इंडिया के दौर में दूरसंचार कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को फ्री में इंटरनेट डाटा और वॉयस कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने की होड़ के बीच खबर यह आ रही है कि इस होड़ को सबसे पहले शुरू करने वाली रिलायंस जियो 31 मार्च के बाद अपने उपभोक्ताओं से इंटरनेट डाटा और वॉयस कॉल के एवज में रियायती दर की वसूली करेगी.

फिलहाल, रिलायंस जियो इंफोकॉम की ओर से ग्राहकों को जो फ्री डाटा और वॉयस कॉल्स की सुविधा दी जा रही है, उसकी समय सीमा 31 मार्च तक की ही है. उसके बाद भी उन्हें तीन महीनों तक फ्री वॉयस कॉल्स के साथ मामूली दरों पर इंटरनेट डाटा सेवाओं को इस्तेमाल करने का मौका दिया सकता है.

रिलायंस जियो इंफोकॉम के सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, जियो एक नये टैरिफ प्लान पर काम कर रहा है, जो 30 जून तक वैध होगा. इस प्लान के तहत पहले के फ्री ऑफर्स से उलट नये ऑफर में डेटा के लिए करीब 100 रुपये चार्ज किया जायेगा और वॉयस सर्विस फ्री होगी. जियो के मौजूदा ऑफर पर दूसरी दूरसंचार कंपनियों ने सवाल उठाये हैं. एक सूत्र ने बताया कि आखिर हमें कमाई तो शुरू करनी ही होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >