खुशखबरी! ATM जायें और निकालें अब 10,000

नयी दिल्ली : आरबीआइ ने एटीएम से पैसे निकालने की सीमा बढ़ा दी है. अब ग्राहक एटीएम के जरिये रोजाना 10,000 रुपये निकाल सकेंगे. इससे पहले एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 4500 रुपये थी. अब, चालू खाते से हर हफ्ते एक लाख रुपये की रकम निकाली जा सकेगी. इससे पहले चालू खाते से 50,000 […]

नयी दिल्ली : आरबीआइ ने एटीएम से पैसे निकालने की सीमा बढ़ा दी है. अब ग्राहक एटीएम के जरिये रोजाना 10,000 रुपये निकाल सकेंगे. इससे पहले एटीएम से पैसे निकालने की सीमा 4500 रुपये थी. अब, चालू खाते से हर हफ्ते एक लाख रुपये की रकम निकाली जा सकेगी.

इससे पहले चालू खाते से 50,000 रुपये की रकम निकालने की सीमा तय की गयी थी. आरबीआइ ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए है. सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए एटीएम से पैसा निकालने की लिमिट बढ़ाने पर फैसला लिया जायेगा. आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर नोटबंदी की घोषणा किये जाने के बाद बैंक खातों से पैसे की निकासी सीमित कर दी गयी थी.

इससे पहले पुराने नोटों को जमा कराने की 50 दिन की समय-सीमा समाप्त होने के अंतिम दिन यानी 30 दिसंबर को सरकार ने देर रात नकदी संकट से जूझ रहे लोगों को राहत की खबर दी. यह नियम एक जनवरी से लागू किया गया था. हालांकि, पैसे निकालने की साप्ताहिक सीमा में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
ATM

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >