16 रुपये में पायें अनलिमिटेड 3 जी और 4 जी डाटा, 7 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल

नयी दिल्ली : दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन ने आज सुपरऑवर योजना की घोषणा की। इसके तहत उपभोक्ताओं को 16 रुपये शुरआती मूल्य पर एक घंटे तक असीमित 3जी या 4जी डेटा मिलेगा. इसके अलावा वोडाफोन के नेटवर्क में ही 7 रुपये में असीमित वॉयस कॉल की पेशकश भी की गई है. इसकी वैधता एक घंटे होगी. […]

नयी दिल्ली : दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन ने आज सुपरऑवर योजना की घोषणा की। इसके तहत उपभोक्ताओं को 16 रुपये शुरआती मूल्य पर एक घंटे तक असीमित 3जी या 4जी डेटा मिलेगा. इसके अलावा वोडाफोन के नेटवर्क में ही 7 रुपये में असीमित वॉयस कॉल की पेशकश भी की गई है. इसकी वैधता एक घंटे होगी.

वोडाफोन इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संदीप कटारिया ने कहा, ‘‘सुपरऑवर के तहत आप एक घंटे तक निश्चित मूल्य पर कितना भी डेटा इस्तेमाल या डाउनलोड कर सकते हैं.” इसके अलावा ग्राहक वोडाफोन से वोडाफोन पर एक घंटे तक असीमित कॉल के लिए सात रुपये का पैक ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
4G

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >