नये साल में SBI समेत कई बैंकों ने कर्ज किया सस्ता

नयी दिल्ली : बैंकों से गरीबों तथा निम्न मध्यम वर्ग को ऋण सहायता में प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल की अपील के बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत और सरकारी क्षेत्र के दो अन्य बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने […]

नयी दिल्ली : बैंकों से गरीबों तथा निम्न मध्यम वर्ग को ऋण सहायता में प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल की अपील के बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत और सरकारी क्षेत्र के दो अन्य बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने आज अपनी विभिन्न परिपक्वता अवधि के ऋण की मानक दरों में 0.9 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की है . एसबीआई ने एक बयान में बताया कि उसके एक साल की अवधि वाले रिण की सीमान्त कोष लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) 8.90 से घटाकर 8 प्रतिशत की गई है.

इसी प्रकार एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि के ऋण के लिए भी ब्याज दरों में कटौती की गई है.बैंक ने दो साल और तीन साल की अवधि के लिए एमसीएलआर घटाकर क्रमश: 8.10 प्रतिशत और 8.15 प्रतिशत कर दिया है.सभी ब्याज दरें आज से प्रभावी होंगी. इसी के साथ पीएनबी और यूबीआई ने भी अपनी मानक दरों में 0.9 प्रतिशत तक की कटौती की है.

पीएनबी ने एक वर्ष की अवधि वाले ऋण के लिए एमसीएलआर 0.7 प्रतिशत घटाकर 8.45 प्रतिशत कर दिया है. इसी प्रकार तीन वर्ष की अवधि के लिए यह 8.60 प्रतिशत और पांच वर्ष की अवधि के लिए 8.75 प्रतिशत किया गया है. यूबीआई ने एमसीएलआर में 0.65 से 0.90 प्रतिशत की कटौती की है. एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर को घटाकर 8.65 प्रतिशत किया गया है. आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने एक ट्वीट कर बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती की घोषणा का स्वागत किया है. प्रधानमंत्री ने कल बैंकों से गरीबों तथा मध्यम वर्ग पर विशेष ध्यान देने को कहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >