मुंबई : नुस्ली वाडिया को टाटा केमिकल्स के स्वतंत्र निदेशक के पद से मतदान के जरिए हटाया गया.उनके खिलाफ 75.67 प्रतिशत मतदान हुआ. ज्ञात हो कि रतन टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद के बाद कई कंपनियों के निदेशक पद को लेकर खींचतान बढ़ गयी है.
ज्ञात हो कल टाटा ने टाटा समूह के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह क्षण अकेलेपन वाले है. अखबारों में मुझ पर निराधार आरोप लगाये जा रहे हैं लेकिन भले ही यह लड़ाई कितना ही पीड़ादायी न हो सच्चाई सबके सामने आयेगी. रतन टाटा ने कहा कि लोग मेरी व्यक्तिगत छवि तो नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. 4 अक्तूबर को मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से अचानक हटा दिया गया. रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया. टाटा ने यहां टाटा कैमिकल्स के शेयरधारकों की बैठक में अपने विचार रखने के लिए हस्तक्षेप किया.
