नुस्‍ली वाडिया अब टाटा मोटर्स के निदेशक मंडल से भी हटाये गये

भाषा नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स के शेयरधारकों ने स्वतंत्र निदेशक नुस्ली वाडिया को कंपनी के निदेशक मंडल से हटाने के पक्ष में मतदान किया है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि कल कंपनी की असाधारण आम बैठक में टाटा संस के प्रवर्तकों द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव के पक्ष में 71.20 प्रतिशत […]

भाषा

नयी दिल्ली : टाटा मोटर्स के शेयरधारकों ने स्वतंत्र निदेशक नुस्ली वाडिया को कंपनी के निदेशक मंडल से हटाने के पक्ष में मतदान किया है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि कल कंपनी की असाधारण आम बैठक में टाटा संस के प्रवर्तकों द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव के पक्ष में 71.20 प्रतिशत मतदान हुआ.

कंपनी के कुल 293.60 करोड़ शेयरधारकों में से 69.93 प्रतिशत शेयरधारकों ने मतदान में भाग लिया जिसके 70.20 प्रतिशत ने वाडिया को निदेशक मंडल से हटाने के पक्ष में मतदान किया और 28.8 प्रतिशत ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है.

वाडिया को बुधवार को टाटा स्टील के स्वतंत्र निदेशक पद से भी हटा दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >