अब 20 और 50 के नये नोट जारी करेगी RBI, पुराने नोट भी चलेंगे
Copied link
नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और 50 और 20 रुपये के नये नोट जारी करेगा. इसके पुराने नोट भी बाजार में पहले की तरह चलते रहेंगे. आरबीआई की वेबसाइट पर जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक 50 रुपये के नोट 2005 की महात्मा गांधी सीरीज में छापे जाएंगे. 50 के नये नोटों में दोनों […]
नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और 50 और 20 रुपये के नये नोट जारी करेगा. इसके पुराने नोट भी बाजार में पहले की तरह चलते रहेंगे. आरबीआई की वेबसाइट पर जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक 50 रुपये के नोट 2005 की महात्मा गांधी सीरीज में छापे जाएंगे. 50 के नये नोटों में दोनों नंबर पैनल में इनसेट लेटर नहीं रहेगा.
20 रुपये के नोट में नंबर पैनल में L लेटर का नया फीचर होगा. 2 हजार के नोट जारी करने के बाद बाजार में खुदरा की काफी समस्या हो रही है. एक हजार के नोट बंद है और 500 रुपये के नोट अभी पूरी तरह बाजार में नहीं आये हैं. ऐसे में 20 और 50 रुपये के नोट छुट्टे की पेरशानी दूर कर सकते हैं. 50 और 20 रुपये के नोटों का महत्व अचानक से बढ़ गया.
सरकार छोटे नोटों के महत्व को बनाये रखना चाहती है. इन नोटों के सिक्योरिटी फिचर्स पुराने ही होंगे लेकिन इसमें आंशिक रूप से बदला किया गया है. गौरतलब है कि 8 नवंबर से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद कर दिये गये. इसके बाद से लोगों को छुट्टे की परेशानी होनी लगी. छुट्टे को लेकर टोल टैक्स में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कल से ही टोल टैक्स खुले हैं यहां सबसे ज्यादा समस्या छुट्टे को लेकर हो रही है.