8th Pay Commission: 2027 तक टल सकता है वेतन संशोधन, लेकिन कर्मचारियों को मिलेगा 12 महीने का बकाया

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू होने में देरी हो सकती है, जिससे वेतन संशोधन 2027 तक टल सकता है. हालांकि, कर्मचारियों को 12 महीने का बकाया भुगतान मिलने की संभावना है

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग से वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, जो जनवरी 2026 से लागू होनी थी. हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके इम्प्लमेन्ट में देरी हो सकती है और संशोधित वेतनमान और पेंशन में बदलाव 2027 की शुरुआत तक लागू होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, आयोग की सिफारिशें अंतिम रूप लेने में 15 से 18 महीने का समय ले सकती हैं. हालांकि, इसे प्रभावी रूप से लागू करने में अतिरिक्त समय लगेगा. अच्छी बात यह है कि जब भी नया वेतनमान लागू होगा, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 12 महीने का बकाया भुगतान मिलेगा.

8th Pay Commission की प्रक्रिया और संभावित टाइम लाइन

सरकार ने 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी. इसके बाद से आयोग की संदर्भ शर्तों (ToR) और प्रक्रियाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रगति हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार अगले महीने 8वें वेतन आयोग की Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे सकती है. अनुमोदन के बाद, आयोग अप्रैल 2025 से अपना कार्य शुरू कर सकता है.

सरकार से संसद में इस संबंध में सवाल किया गया था, जिसमें जवाब दिया गया कि आयोग की अधिसूचना, अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति तथा समयरेखा पर निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा.

सरकार और कर्मचारियों के बीच काउंसलिंग प्रोसेस

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 8वें वेतन आयोग की ToR को अंतिम रूप देने के लिए JCM के स्टाफ पक्ष से सुझाव मांगे थे. अब यह देखना होगा कि सरकार इन सिफारिशों को कितनी प्राथमिकता देती है और कर्मचारियों की मांगों को किस हद तक स्वीकार करती है.

वेतन और पेंशन वृद्धि पर अंतिम निर्णय कब आएगा?

पूर्व वेतन आयोगों (7th Pay Com)की प्रक्रिया को देखते हुए, सरकार को अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इसे लागू करने में अतिरिक्त समय लगेगा. ऐसे में वेतन और पेंशन वृद्धि 2027 की शुरुआत तक ही संभव हो पाएगी. हालांकि, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 12 महीने का बकाया वेतन और पेंशन मिलने की संभावना बनी रहेगी.

Also Read: 1 अप्रैल से बदलेगा टैक्स का खेल, ये 10 नियम आपको प्रभावित करेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >