8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जानें कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है, केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग पर विचार कर सकती है. जानें कब लागू होगा और इससे कर्मचारियों को कितना फायदा होगा.

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है. अब इस पर एक अहम अपडेट सामने आया है. व्यय सचिव (Expenditure Secretary) मनोज गोविल ने CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आठवां वेतन आयोग वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से अपना काम शुरू कर सकता है.

सरकार को देना होगा मंजूरी

आयोग के गठन से पहले केंद्रीय कैबिनेट को इसकी संदर्भ शर्तों (Terms of Reference – ToR) को मंजूरी देनी होगी. इसके बाद, आयोग इस मामले में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और रक्षा मंत्रालय की राय लेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, आठवें वेतन आयोग का वित्तीय वर्ष 2026 पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसका मतलब है कि सिफारिशें लागू होने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इसके लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

किसे मिलेगा फायदा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8वें वेतन आयोग का लाभ लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा. इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारी, सुरक्षाबलों के जवान और अन्य सरकारी अधिकारी शामिल हैं.

हर 10 साल में होता है वेतन आयोग का गठन

भारत में पहला वेतन आयोग 1946 में गठित किया गया था. इसके बाद अब तक 7 वेतन आयोग आ चुके हैं, जो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में संशोधन के लिए बनाए जाते हैं. हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग लागू किया जाता है. अब 8वें वेतन आयोग पर काम शुरू होने की संभावना है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद है. हालांकि, अंतिम निर्णय सरकार की ओर से लिया जाएगा.

वेतन आयोग की भूमिका और राज्य सरकारों पर प्रभाव

वेतन आयोग महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की समीक्षा करता है. इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जीवन-यापन लागत को संतुलित करना है. इसके अलावा, राज्य सरकारें भी केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर अपने कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करती हैं.

Also Read : 84,16,93,86,98,300 रु में इस कंपनी को खरीदना चाहते है Elon Musk, मिला मजेदार जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >