8th Pay Commission: क्या अब जल्द लागू होगा नया वेतन आयोग? जानें सरकार का जवाब

8th Pay Commission: प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को हर साल अपने सैलरी अप्रेजल का इंतजार रहता है वैसे ही सरकारी कर्मचारी भी वेतन आयोग के जरिए अपनी सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं. अब खबरें आ रही हैं कि 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू हो सकता है

8th Pay Commission का गठन भारत में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी को निर्धारित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है. जैसे कि प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को हर साल अपने सैलरी अप्रेजल का इंतजार रहता है वैसे ही सरकारी कर्मचारी भी वेतन आयोग के जरिए अपनी सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं. अब खबरें आ रही हैं कि 8वां वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू हो सकता है जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों को अपनी नई सैलरी का पता चलेगा.

केंद्रीय कर्मचारियों का बेसब्री से इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का गठन बेसब्री से इंतजार है क्योंकि 7वें वेतन आयोग का गठन 10 साल पहले हुआ था. सामान्यत: हर दस साल में एक नया वेतन आयोग गठित किया जाता है जिससे कर्मचारियों की सैलरी और महंगाई भत्ते में वृद्धि होती है. केंद्रीय कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्दी इस बारे में कोई निर्णय लेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि वित्त मंत्रालय यूनियन बजट 2025 में इस पर कोई बड़ा कदम उठा सकता है लेकिन फिलहाल सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

7th pay commission एक नजर में

7वां वेतन आयोग फरवरी 2014 में मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा गठित किया गया था और इसकी अध्यक्षता जस्टिस अशोक कुमार माथुर ने की थी. इस आयोग का उद्देश्य केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा करना था. 7वें वेतन आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मंजूरी दी और यह 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ, जबकि इसके अंतर्गत बदलाव 1 जुलाई 2016 से लागू हुए थे. अब 7वां वेतन आयोग अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रहा है और केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं.

क्या सरकार8th Pay Commission गठन की दिशा में कदम उठा रही है?

राज्य सभा में इस संबंध में सवाल पूछा गया जिसमें वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखा हुआ जवाब दिया. उनका कहना था कि फिलहाल 8वें वेतन आयोग के गठन पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्दी इस पर फैसला करेगी.

Also Read: GST: घड़ी और जूतों पर शनि की महादशा! जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में बढ़ सकता है टैक्स

Also Read: Axis Bank Credit Rules: आज से बदल गए एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के 8 नियम, जानें क्या है नया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >