फॉक्सकॉन कहीं नहीं जा रही, महाराष्ट्र में करेगी निवेश : फडणवीस

मुंबई : ताइवान की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंंपनी फॉक्सकॉन के महाराष्ट्र में निवेश से पीछे हटने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि कंपनी ‘कहीं नहीं जा रही है’ और उसके द्वारा उठाए गए मुद्दों का जल्द समाधान ढूंढ लिया जाएगा. गौरतलब है कि फॉक्सकॉन का महाराष्ट्र में पांच अरब डॉलर […]

मुंबई : ताइवान की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंंपनी फॉक्सकॉन के महाराष्ट्र में निवेश से पीछे हटने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि कंपनी ‘कहीं नहीं जा रही है’ और उसके द्वारा उठाए गए मुद्दों का जल्द समाधान ढूंढ लिया जाएगा.

गौरतलब है कि फॉक्सकॉन का महाराष्ट्र में पांच अरब डॉलर निवेश का प्रस्ताव है. मुख्यमंत्री ने यहां अपने आवास ‘वर्षा’ पर पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा, ‘‘फॉक्सकॉन ने जो मुद्दे उठाये हैं वह केंद्र सरकार से संबंधित हैं. कंपनी यहां अपनी विनिर्माण लागत को चीन की लागत के बराबर रखना चाहती है.’ फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात की है. इस दौरान यह आश्वासन दिया गया किकेंद्र सरकार से संबंधित मुद्दों को जल्दी सुलझा लिया जायेगा.

इलैक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली विश्व की सबसेबड़ी कंपनी फॉक्सकॉन भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करना चाहती है, क्योंकि चीन में श्रम लागत बढी है और वह आईफोन विनिर्माण की लागत भी कम करना चाहती है.

गौरतलब है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उपयोक्ता देश है.

फडणवीस ने कहा, ‘‘यह सही है कि परियोजना में देरी हुई है लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि फाक्सकॉन कहीं नहीं जा रही है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >