टाटा समूह के मानव संसाधन विभाग प्रमुख एन. एस. राजन का इस्तीफा

मुंबई : टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को पद से हटाये जाने के कुछ ही दिन बाद समूह के मानव संसाधन विभाग प्रमुख एन. एस. राजन ने भी त्यागपत्र दे दिया है. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कल अपना त्यागपत्र दे दिया था. राजन मिस्त्री द्वारा गठित समूह कार्यकारी परिषद के भी सदस्य […]

मुंबई : टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को पद से हटाये जाने के कुछ ही दिन बाद समूह के मानव संसाधन विभाग प्रमुख एन. एस. राजन ने भी त्यागपत्र दे दिया है. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कल अपना त्यागपत्र दे दिया था.

राजन मिस्त्री द्वारा गठित समूह कार्यकारी परिषद के भी सदस्य थे . सोमवार को मिस्त्री को हटाने के साथ ही परिषद को भी भंग कर दिया गया था. टाटा समूह की वेबसासाइट से भी इससे संबंधित सभी ब्यौरे को भी हटा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >