शुरुआती कारोबार में 165 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 8,671 पर

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 165 अंक से ज्यादा चढ गया. एशियाई बाजार के मिलेजुले संकेतों के चलते बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में प्रमुख तौर पर सुधार हुआ है. बीएसई का तीस शेयरों का सेंसेक्स 165.46 अंक या 0.59 प्रतिशत चढकर 28,170.83 अंक रहा. इसमें वाहन कंपनियों, ऊर्जा और बैंकिंग […]

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सूचकांक शुरुआती कारोबार में 165 अंक से ज्यादा चढ गया. एशियाई बाजार के मिलेजुले संकेतों के चलते बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में प्रमुख तौर पर सुधार हुआ है. बीएसई का तीस शेयरों का सेंसेक्स 165.46 अंक या 0.59 प्रतिशत चढकर 28,170.83 अंक रहा. इसमें वाहन कंपनियों, ऊर्जा और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा उछाल देखा गया. पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 147.03 अंकों का नुकसान हुआ था.

इसी तरह एनएसई का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 46.45 अंक या 0.53 प्रतिशत चढकर 8,670.50 अंक रहा. केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बडौदा और पंजाब नेशनल बैंक जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयर में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >