निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों से सेंसेक्स 88 अंक टूटा

मुंबई :निराशाजनक आर्थिक आंकडों के बीच निवेशकों द्वारा हाथ खींच लिए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 88 अंक टूटकर 28,064.61 अंक पर बंद हुआ.औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जून में घटकर 2.1 प्रतिशत रह गई जबकि मुद्रास्फीति दो साल के उच्च स्तर पर आ गई है. इसके साथ ही येन में मजबूती के […]

मुंबई :निराशाजनक आर्थिक आंकडों के बीच निवेशकों द्वारा हाथ खींच लिए जाने के कारण बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 88 अंक टूटकर 28,064.61 अंक पर बंद हुआ.औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जून में घटकर 2.1 प्रतिशत रह गई जबकि मुद्रास्फीति दो साल के उच्च स्तर पर आ गई है. इसके साथ ही येन में मजबूती के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कमजोरी के रूख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई.

बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेकस 28,190.04 अंक पर उंचा खुला. कारोबार के दौरान यह 28,199.10 अंक और 27,942.65 अंक के दायरे में रहने के बाद यह 87.89 अंक की गिरावट दर्शाता हुआ 28,064.61 अंक पर बंद हुआ. बीते दो सत्रों में सेंसेक्स 377.52 अंक मजबूत हुआ था.

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 29.60 अंक टूटकर 8642.55 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8682.35 और 8600.45 अंक के दायरे में रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >