कॉल ड्रॉप पर वोडाफोन देगा 10 मिनट का मुफ्त टॉकटाइम

नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वोडाफोन ने आज एक नयी पहल की पेशकश की है. इसके तहत ऐसे ग्राहक जिनकी कॉल में किसी भी वजह से बाधा आती है, उसे 10 मिनट का मुफ्त टॉकटाइम दिया जाएगा. वोडाफोन इंडिया ने बयान में कहा, ‘वोडाफोन डिलाइट बोनान्जा के तहत उन सभी ग्राहकों को […]

नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वोडाफोन ने आज एक नयी पहल की पेशकश की है. इसके तहत ऐसे ग्राहक जिनकी कॉल में किसी भी वजह से बाधा आती है, उसे 10 मिनट का मुफ्त टॉकटाइम दिया जाएगा. वोडाफोन इंडिया ने बयान में कहा, ‘वोडाफोन डिलाइट बोनान्जा के तहत उन सभी ग्राहकों को दस मिनट का मुफ्त टॉकटाइम दिया जाएगा जिनकी बातचीत में किसी तरह की बाधा आई है.’ इस पेशकश का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को 199 नंबर पर ‘बैटर’ लिखकर एसएमएस करना होगा और दस मिनट का टॉकटाइम डाल दिया जाएगा.

देशभर में विभिन्न ऑपरेटरों के नेटवर्क पर उपभोक्ताओं को कॉल ड्रॉप की दिक्कत झेलनी पड़ रही है. सरकार ने ऑपरेटरों के साथ बैठक कर उन्हें इस स्थिति में सुधार करने को कहा है. वोडाफोन इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता) संदीप कटारिया ने कहा, ‘हमारे नेटवर्क पर प्रत्येक बातचीत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए. कई बार बातचीत में बाधा आती है. इस तरह की बातचीत को जारी रखने के लिए हम 10 मिनट के टॉकटाइम की पेशकश कर रहे हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >