सोनीपत : ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इस साल के अंत तक देश में पांच नये गोदाम (आपूर्ति केंद्र) स्थापित करेगी. इससे उसे देश के बढते ई-वाणिज्य बाजार में फ्लिपकार्ट और स्नैपडील से प्रतिस्पर्धा करने और सामानों को लोगों के पास जल्द पहुंचाने में मदद मिलेगी.
अमेजन की भारतीय इकाई अमेजन डॉट इन ने हरियाणा के सोनीपत में देश में अपना सबसे बडा गोदाम बनाया है जो दो लाख वर्ग फुट में फैला है. यह देश में उसका 22वां गोदाम है. कंपनी के उपाध्यक्ष (ग्राहक पूर्ति केंद्र) अखिल सक्सेना ने यहां पत्रकारों से कहा कि वह इस साल के अंत तक देश में पांच और गोदाम स्थापित कर कुल संख्या 27 करेंगे.
