हालात में बदलाव का संकेत दे रही है निजी क्षेत्र की बिक्री में वृद्धि: रिजर्व बैंक

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार देश के निजी कंपनी क्षेत्र ने ‘हालात में बदलाव का संकेत’ दिया है और 2015-16 की अंतिम तिमाही में बिक्री में सकल स्तर पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई जबकि इससे पहले चार तिमाहियों में इसमें लगातार संकुचन हुआ था.रिजर्व बैंक ने कहा है, ‘बिक्री वृद्धि में सुधार तथा […]

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार देश के निजी कंपनी क्षेत्र ने ‘हालात में बदलाव का संकेत’ दिया है और 2015-16 की अंतिम तिमाही में बिक्री में सकल स्तर पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई जबकि इससे पहले चार तिमाहियों में इसमें लगातार संकुचन हुआ था.रिजर्व बैंक ने कहा है, ‘बिक्री वृद्धि में सुधार तथा कच्चे माल की लागत में कमी के चलते समग्र स्तर पर तथा सभी क्षेत्रों में परिचालन मुनाफा वृद्धि जारी रही. ‘ केंद्रीय बैंक ने 2015-16 की चौथी तिमाही में गैर वित्तीय निजी कंपनी कारोबार क्षेत्र के कार्य निष्पादन पर अपनी रपट में यह निष्कर्ष निकाला है.

इसके अनुसार आलोच्य तिमाही में समग्र बिक्री में 2.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई जबकि इससे पहले चार लगातार तिमाहियों में इसमें गिरावट आई थी. इसके अनुसार विनिर्माण व आईटी क्षेत्रों के लिए बिक्री वृद्धि में भी सुधार देखा गया. समग्र स्तर पर चौथी तिमाही में संचालन मुनाफे में 16.8 प्रतिशत वृद्धि हुई. विनिर्माण क्षेत्र के लिये संचालन मुनाफा वृद्धि 11.8 प्रतिशत रही जबकि सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी इसमें सुधार आया. इसके मुताबिक, ‘‘2015-16 की चौथी तिमाही में कंपनियों का शुद्ध मुनाफा 16.4 प्रतिशत बढ़ा जबकि इससे पिछली तिमाही में इसमें 15.9 प्रतिशत वृद्धि हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >