7th Pay Commission: महंगाई भत्ता बढ़ा, 8 माह का एरियर भी मिलेगा, जानें किन कर्मचारियों काे मिली गुड न्यूज

7th Pay Commission Latest News: DA/DR में यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी. ओडिशा राज्य सरकार की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार जनवरी से अगस्त तक के महंगाई भत्ता या महंगाई राहत के बकाया का भुगतान भी अलग से होगा.

7th Pay Commission DA Hike Good News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का इंतजार है. वहीं, ओडिशा राज्य की सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है. राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) या महंगाई राहत यानी DR में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इससे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता/राहत 31 प्रतिशत से बढ़कर अब 34 प्रतिशत हो जाएगा.

एरियर भी मिलेगा

DA/DR में यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी. राज्य सरकार की तरफ से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार जनवरी से अगस्त तक के महंगाई भत्ता या महंगाई राहत के बकाया का भुगतान भी अलग से होगा. इसका मतलब यह हुआ कि कर्मचारियों को 8 माह का बकाया यानी एरियर भी मिलेगा. राज्य सरकार के इस फैसले से लगभग चार लाख कर्मचारियों और करीब 3.5 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा.

Also Read: 7th Pay Commission : DA Hike से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
केंद्र सरकार भी करनेवाली है ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार इसी महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है. यह बढ़ोतरी दूसरी छमाही यानी जुलाई से सितंबर तक के लिए होगी. हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से डीए बढ़ने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का उपयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के मासिक वेतन, पेंशन, डीए और डीआर दरों के निर्धारण के लिए होता है.

Also Read: 7th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग के बाद क्या मोदी सरकार नया वेतन आयोग लेकर आयेगी? ये है लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >