7th Pay Commission: होली के पहले बढ़ जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA ? जानें कितना हो सकता है इजाफा

7th Pay Commission: होली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ने की संभावना है. जानें कितना हो सकता है महंगाई भत्ते में इजाफा

7th Pay Commission: यदि आप केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत हैं तो जरूर आपको महंगाई भत्ता यानी डीए में इजाफा (DA Hike) होने का इंतजार होगा. जी हां…मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने बड़ी खुशखबरी केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मिल सकती है. खबरों की मानें तो केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों को डीए में बढ़ोत्तरी का तोहफा देने की तैयारी कर चुकी है. उम्मीद है कि केंद्र सरकार मार्च में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. यदि जो संभावना व्यक्त की जा रही है वैसा देखने को मिलता है तो केंद्रीय कर्मियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा. इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा.

7th Pay Commission: Holi के पहले DA Hike का तोहफा दे सकती है मोदी सरकार

गौर हो कि केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन देखने को मिलता है. इसके तहत केंद्र सरकार पहला संशोधन जनवरी महीने में जबकि दूसरा जुलाई में करती है. पहली छमाही का संशोधन ज्यादातर मार्च महीने में ही सामने आता है. ऐसे में इस बार भी उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि केंद्र सरकार अगले महीने बड़ा फैसला ले सकती है और कर्मचारियों को होली (Holi 2024) का गिफ्ट मिल सकता है. सरकार की ओर से यदि कुछ घोषणा की जाती है तो इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को मिलेगा. उल्लेखनीय है कि सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है, वहीं पेंशनभोगियों को महंगाई राहत सरकार की ओर से दी जाती है.

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ते में होगा 4% इजाफा, साथ में बढ़ेगा HRA, जानें डिटेल

7th Pay Commission: पिछली बार कब बढ़ा था डीए

यदि आपको याद हो तो साल 2023 के अक्टूबर महीने में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था. इस वक्त 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी. इस इजाफे के साथ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया था. इस बार भी महंगाी दर के हिसाब से संभावना व्यक्त की जा रही है कि केंद्र सरकार फिर से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >