सेंसेक्स 326 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 7,800 के स्तर पर

मुंबई : बाजार सूचकांक बीएसई सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 326 अंक चढ़ा और एनएसई निफ्टी 7,800 के स्तर को फिर से छू गया. ऐसा एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच विदेशी कोषों और खुदरा निवेशकों की ओर से लिवाली बढ़ने के मद्देनजर हुआ. सूचकांक 325.91 अंक या 1.29 प्रतिशत चढ़कर […]

मुंबई : बाजार सूचकांक बीएसई सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 326 अंक चढ़ा और एनएसई निफ्टी 7,800 के स्तर को फिर से छू गया. ऐसा एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच विदेशी कोषों और खुदरा निवेशकों की ओर से लिवाली बढ़ने के मद्देनजर हुआ.

सूचकांक 325.91 अंक या 1.29 प्रतिशत चढ़कर 25,554.41 पर पहुंच गया. सूचकांक में पिछले सत्र में 33.71 अंक की बढ़ोतरी दर्ज हुई. बैंकिंग, एफएमसीजी, बिजली, धातु और वाहन जैसे क्षेत्रवार सूचकांकों में 1.67 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ चल रहे थे.

निफ्टी ने 7,800 का स्तर फिर से प्राप्त कर लिया और 95.75 अंक या 1.24 प्रतिशत चढ़कर 7,829.20 पर चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >