रेलटेल के साथ मिलकर गूगल नौ और स्टेशन पर मुफ्त देगी वाई-फाई सेवा

नयी दिल्ली : भारतीय रेल की टेलीकॉम इकाई रेलटेल के साथ मिलकर गूगल नौ और स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है. इसके साथ ही इस अभियान में 10 स्टेशन लिये जा चुके हैं. गूगल-रेलटेल ने इस साल जनवरी में मुंबई सेंट्रल मेंमुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत की थी. […]

नयी दिल्ली : भारतीय रेल की टेलीकॉम इकाई रेलटेल के साथ मिलकर गूगल नौ और स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है. इसके साथ ही इस अभियान में 10 स्टेशन लिये जा चुके हैं. गूगल-रेलटेल ने इस साल जनवरी में मुंबई सेंट्रल मेंमुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत की थी. नये स्टेशनों में पुणे, भुवनेश्वर और रांची शामिल हैं.

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस रविवार को भुवनेश्वर में आधिकारिक तौर पर यह सुविधा शुरु हो जायेगी. अगले हफ्ते यह सुविधा जयपुर, उज्जैन और इलाहाबाद में शुरू होगी.

रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा इस परियोजना का शुभारंभ किये जाने की उम्मीद है. उपरोक्त शहरों समेत भोपाल, रायपुर, विजयवाड़ा, काचेगुडा (हैदराबाद), एर्णाकुलम जंक्शन और विशाखापत्तनम पर भी यह सुविधा शुरू होगी.रेलटेल और गूगल की 100 स्टेशनों को वाई-फाई युक्त बनाने की योजना है. इस परियोजना के तहत कुल 400 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जानी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >