वीडियोकॉन के 6 सर्कल में 4,428 करोड़ में स्पेक्ट्रम खरीदेगी एयरटेल

नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने आज कहा कि वह वीडियोकॉन के छह सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम 4,428 करोड रुपये में खरीदेगी. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, ‘भारती एयरटेल ने वीडियोकॉन टेलीकम्यूनिकेशंस लिमिटेड के साथ 4,428 करोड़ रुपये का अधिग्रहण संबंधी निश्चयात्मक समझौता किया है […]

नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने आज कहा कि वह वीडियोकॉन के छह सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम 4,428 करोड रुपये में खरीदेगी. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, ‘भारती एयरटेल ने वीडियोकॉन टेलीकम्यूनिकेशंस लिमिटेड के साथ 4,428 करोड़ रुपये का अधिग्रहण संबंधी निश्चयात्मक समझौता किया है जिसके तहत उसे छह सर्कल में 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम के उपयोग का अधिकार होगा.’

इन छह सर्कल में बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश (पूर्व), उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और गुजरात शामिल हैं. उक्त स्पेक्ट्रम 18 दिसंबर 2032 तक वैध हैं. इस समाचार के मद्देनजर भारती एयरटेल का शेयर 2.89 प्रतिशत चढकर 349.45 रुपये पर चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >