इस वित्त वर्ष ब्‍याज दर नहीं घटायेगा SBI

मुंबई : देश के सबसे बडे बैंक- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों में और कटौती की संभावना से इनकार किया है. पिछले साल के दौरान एसबीआई ने अपनी आधार दर 0.4 प्रतिशत घटायी है. इसके अलावा एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष में अपनी शेयर बिक्री की संभावना को भी […]

मुंबई : देश के सबसे बडे बैंक- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों में और कटौती की संभावना से इनकार किया है. पिछले साल के दौरान एसबीआई ने अपनी आधार दर 0.4 प्रतिशत घटायी है. इसके अलावा एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष में अपनी शेयर बिक्री की संभावना को भी खारिज कर दिया है. पिछले अक्तूबर में एसबीआई ने अपनी आधार दर को 0.4 प्रतिशत घटाकर 9.70 से 9.40 प्रतिशत कर दिया था.

एसबीआई की चेयरपर्सन अरंधति भट्टाचार्य ने दक्षिण मुंबई में दूसरी इनटच शाखा का शुभारंभ करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे अभी आधार दर में कटौती की संभावना नहीं दिखती. यह साल खत्म होने के बाद हम देखेंगे कि क्या करना है.’ रिजर्व बैंक ने 29 सितंबर को नीतिगत दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती की थी. उसके बाद एसबीआई और कई अन्य बैंकों ने अपनी आधार दर घटायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >