Airtel ने दिया नये साल में फ्री ‘विंक गेम्स'' का गिफ्ट

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल ने आज ‘विंक गेम्स’ का बीटा संस्करण पेश करने की घोषणा की. इसमें 2000 से अधिक वैश्विक व स्थानीय गेम्स होंगे. एयरटेल के कंटेट पोर्टफोलियो में यह गेमिंग एप्प नई ओटीटी ओवर द टॉप पहल है. कंपनी के बयान के अनुसार उसे इंटरनेट ग्राहकों के लिए यह नि:शुल्क जबकि अन्य […]

नयी दिल्ली : भारती एयरटेल ने आज ‘विंक गेम्स’ का बीटा संस्करण पेश करने की घोषणा की. इसमें 2000 से अधिक वैश्विक व स्थानीय गेम्स होंगे. एयरटेल के कंटेट पोर्टफोलियो में यह गेमिंग एप्प नई ओटीटी ओवर द टॉप पहल है. कंपनी के बयान के अनुसार उसे इंटरनेट ग्राहकों के लिए यह नि:शुल्क जबकि अन्य कंपनियों के ग्राहकों के लिए भुगतान वाला होगा.

कंपनी ने विंक गेम्स के लिए मोबाइल सोशल गेमिंग की प्रमुख कंपनी प्लेफोन इंक से गठजोड किया है. भारती एयरटेल विंक के सीईओ कार्तिक सेठ ने एक बयान में कहा है,‘ विंक म्यूजिक व विंक मूवीज की तरह विंक गेम्स का इस्तेमाल करने वाले गेम्स डाउनलोड कर उन्हें आफलाइन खेल सकेंगे. विंक गेम्स भी एड-फ्री एप्प है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >