ऑडी ने नयी क्यू7 एसयूवी पेश की

नयी दिल्ली: जर्मन वाहन कंपनी ऑडी ने अपने प्रीमियम एसयूवी क्यू7 का उन्नत संस्करण आज भारत में पेश किया. दिल्ली शोरुम में इसकी कीमत 77.5 लाख रुपये तक है.कंपनी के बयान में कहा गया है कि क्यू7 का प्रीमियम प्लस संस्करण 72 लाख रुपये का है जबकि इसका क्यू7 टेक्नालाजी संस्करण 77.50 लाख रुपये का. […]

नयी दिल्ली: जर्मन वाहन कंपनी ऑडी ने अपने प्रीमियम एसयूवी क्यू7 का उन्नत संस्करण आज भारत में पेश किया. दिल्ली शोरुम में इसकी कीमत 77.5 लाख रुपये तक है.कंपनी के बयान में कहा गया है कि क्यू7 का प्रीमियम प्लस संस्करण 72 लाख रुपये का है जबकि इसका क्यू7 टेक्नालाजी संस्करण 77.50 लाख रुपये का. इसके अनुसार ‘पूरी तरह नई क्यू7 में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी है.

नयी क्यू7 में कई बदलाव किए गए हैं जिसमें मेट्रिक्स हेडलैंप, सिंगल फ्रेम ऑडी ग्रिल, एलईडी टेल लैंप और 20-इंच एलॉय व्हील शामिल है. इस गाड़ी का वज़न 325 किलोग्राम का है जो पिछले मॉडल के वज़न से कम है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >