पहली छमाही में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 13 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली: देश में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 16.63 अरब डालर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है. यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 13 प्रतिशत अधिक है. औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के ताजा आंकडों के अनुसार इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में देश में […]

नयी दिल्ली: देश में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 16.63 अरब डालर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है. यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 13 प्रतिशत अधिक है. औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के ताजा आंकडों के अनुसार इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में देश में 14.69 अरब डालर का विदेशी निवेश आया था.

पहली छमाही में देश को सबसे अधिक 6.69 अरब डालर का एफडीआई सिंगापुर से मिला. उसके बाद मारीशस से 3.66 अरब डालर, नीदरलैंड से 1.09 अरब डालर और जापान से 81.5 करोड डालर का एफडीआई आया. सबसे अधिक एफडीआई कंप्यूटर साफ्टवेयर और हार्डवेयर में 3.05 अरब डालर का आया. उसके बाद ट्रेडिंग में 2.30 अरब डालर, सेवाओं में 1.46 अरब डालर, वाहन में 1.46 अरब डालर और दूरसंचार में 65.9 करोड डालर का एफडीआई आया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
FDI

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >