सेंसेक्स में 24 अंक की बढ़त

मुंबई :शेयर बाजार में आज तेजी का रूख रहा. सेंसेक्स में आज तेजी का रूख रहा है. सेंसेक्स करीब 24 अंक की बढ़त के साथ 26,169.41 अंक के साथ बंद हुआ. निफ्टी में भी करीब 20 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार का दिन का हाल बंबई शेयर बाजार का सूचकांक, सेंसेक्स ने […]

मुंबई :शेयर बाजार में आज तेजी का रूख रहा. सेंसेक्स में आज तेजी का रूख रहा है. सेंसेक्स करीब 24 अंक की बढ़त के साथ 26,169.41 अंक के साथ बंद हुआ. निफ्टी में भी करीब 20 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ.

बाजार का दिन का हाल

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक, सेंसेक्स ने लगातार चौथे दिन अपनी बढत बरकरार रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में 91 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की. ऐसा निवेशकों की ओर से लिवाली बरकरार रहने, सितंबर की तिमाही में वृद्धि के उत्साहजनक आंकडे, और एशियाई बाजारों में तेजी के रुझान के कारण हुआ. इसके अलावा रुपये में तेजी और आरबीआई की आज जारी होने वाली मौद्रिक नीति की पांच द्वैमासिक समीक्षा से पहले लिवाली बढने से भी रुझान में तेजी आयी. सेंसेक्स 91.45 अंक या 0.34 प्रतिशत चढकर 26,237.12 पर पहुंच गया. सूचकांक ने पिछले तीन सत्रों में 369.92 अंकों की तेजी दर्ज की है. एनएसई निफ्टी भी 27.05 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,962.30 पर पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >