सेंसेक्स में 104 अंकों की बढत

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सूचकांक, सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 104 अंकों की तेजी के साथ 25,879.72 पर पहुंच गया. ऐसा नवंबर श्रृंखला के वायदा अनुबंधों की समाप्ति पर प्रतिभागियों द्वारा लिवाली और सकारात्मक वैश्विक रुख के मद्देनजर हुआ. सूचकांक 103.98 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,879.72 पर पहुंच […]

मुंबई : बंबई शेयर बाजार का सूचकांक, सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार में 104 अंकों की तेजी के साथ 25,879.72 पर पहुंच गया. ऐसा नवंबर श्रृंखला के वायदा अनुबंधों की समाप्ति पर प्रतिभागियों द्वारा लिवाली और सकारात्मक वैश्विक रुख के मद्देनजर हुआ. सूचकांक 103.98 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,879.72 पर पहुंच गया जबकि पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 92.75 अंकों की गिरावट दर्ज हुई. बाजार कल गुरुनानक जयंती के अवसर पर बंद था. कारोबारियों ने कहा कि टिकाऊ उपभोक्ता, रीयल्टी, एफएमसीजी, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु शेयरों में निचले स्तर पर लिवाली बढने से भी कारोबारी रुझान प्रभावित हुआ. एनएसई निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 6.75 अंक या 0.34 प्रतिशत चढकर 7,858.35 पर पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >