फेसबुक ने पेरिस के दोस्तों के लिए ‘सेफ्टी चेक'' बनाया

सैन फ्रांस्सिको : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में श्रृंखलाबद्ध बम हमलों और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने के बाद एक ‘चेक-इन फीचर’ शुरु किया है ताकि लोग पेरिस में रह रहे मित्रों की सुरक्षा के बारे में जान सकें. ‘पेरिस आतंकी हमला’ सुरक्षा […]

सैन फ्रांस्सिको : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में श्रृंखलाबद्ध बम हमलों और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 120 लोगों के मारे जाने के बाद एक ‘चेक-इन फीचर’ शुरु किया है ताकि लोग पेरिस में रह रहे मित्रों की सुरक्षा के बारे में जान सकें.

‘पेरिस आतंकी हमला’ सुरक्षा जांच से लोगों को यह पता चल सकेगा कि वह खतरे से बाहर हैं या नहीं. उसके बाद जाने पहचाने सोशल नेटवर्क में उनके जानकारों को इस बारे में बताया जाएगा. फेसबुक सेफ्टी चेक पेज पर एक संदेश है ‘इलाके में दोस्तों को जल्द ढूंढें और उनसे जुडें.’ इसमें आगे कहा गया है ‘‘अगर आप ठीक हैं तो उसे ओके कर दीजिये.’

इस फीचर के जरिये लोग उन मित्रों का भी पता कर सकते हैं जिनकी पेरिस में रहने के चलते सूची बना दी गई है और बतौर सुरक्षित उनकी जांच नहीं की गई है. पूरे पेरिस में कल रात हुये हमलों में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई और मृतक संख्या बढ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >