ऑडी ने भारत में लांच किया ‘एस5 स्पोर्टबैक''

नयी दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने भारत में ‘एस5 स्पोर्टबैक’ माडल पेश किया है .जिसकी कीमत दिल्ली में 62.95 लाख रुपये है. पांच दरवाजों वाली इस कार की अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह अत्याधुनिक सूचना-मनोरंजन प्रणालियों से लैस है. ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने कहा कि जो […]

नयी दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने भारत में ‘एस5 स्पोर्टबैक’ माडल पेश किया है .जिसकी कीमत दिल्ली में 62.95 लाख रुपये है.

पांच दरवाजों वाली इस कार की अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह अत्याधुनिक सूचना-मनोरंजन प्रणालियों से लैस है. ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने कहा कि जो ग्राहक व्यावहारिक और स्पोर्ट कार लेना चाहते हैं उनके लिए यह आकर्षक विकल्प है. उन्होंने कहा ‘‘ऑडी एस5 स्पोर्टबैक में आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >