आइसीआइसीआइ बैंक, कोटक महिंद्रा व छह अन्य बैंकों ने भी उधारी दर घटायी

नयी दिल्ली : आइसीआइसीआइ बैंक, कोटक महिंद्रा, यस बैंक व एसबीबीजे सहित आठ बैंकों ने अपनी मानक उधारी दर में आज 0.35 प्रतिशत तक कटौती की. बैंकों के इस कदम से उनके ग्राहकों के लिए आवास व वाहन ऋण सस्ता हो जाएगा. देश में निजी क्षेत्र के सबसे बडे बैंक आइसीआइसीआइ बैंक ने अपनी बेंचमार्क […]

नयी दिल्ली : आइसीआइसीआइ बैंक, कोटक महिंद्रा, यस बैंक व एसबीबीजे सहित आठ बैंकों ने अपनी मानक उधारी दर में आज 0.35 प्रतिशत तक कटौती की. बैंकों के इस कदम से उनके ग्राहकों के लिए आवास व वाहन ऋण सस्ता हो जाएगा. देश में निजी क्षेत्र के सबसे बडे बैंक आइसीआइसीआइ बैंक ने अपनी बेंचमार्क उधारी दर आज 0.35 प्रतिशत घटाकर 9.35 प्रतिशत कर दी. इससे बैंक के आवास एव वाहन ऋण सस्ते हो जाएंगे. आइसीआइसीआइ बैंक ने एक बयान में कहा कि संशोधित दर पांच अक्तूबर से प्रभावी होगी.

इससे पहले, बैंक की बेंचमार्क उधारी दर 9.70 थी. कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी आधार दर को 9.75 प्रतिशत से घटाकर 9.50 प्रतिशत कर दिया है. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि यह कटौती 5 अक्तूबर, 2015 से लागू होगी. इसी तरह यस बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि उसने अपनी आधार दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 10.50 से 10.25 प्रतिशत कर दी है. नयी दरें 5 अक्तूबर से लागू होंगी.

कर्नाटक बैंक ने भी आधार दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. एसबीआइ के सहायक बैंक एसबीबीजे ने अपनी आधार दर 9.95 प्रतिशत से घटाकर 9.70 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इसी तरह इलाहाबाद बैंक ने भी अपनी आधार दर 9.95 प्रतिशत से घटाकर 9.70 प्रतिशत कर दी है. सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने आज अपनी आधार दर 0.30 प्रतिशत घटाकर 9.70 प्रतिशत कर दी. नयी आधार दर 5 अक्तूबर से प्रभावी होगी. बैंक आफ महाराष्ट्र ने भी ब्याज दर घटायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >