सेंसेक्‍स 115 अंक उछलकर 28,209 पर, निफ्टी 8,522 पर

मुंबई :आज दिनभर की उतार चढाव के बाद बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 115.97 अंक चढकर 28,208.76 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 37.25 अंक के लाभ के साथ 8,522.15 अंक पर हुआ. भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुले. बाजार खुलने के […]

मुंबई :आज दिनभर की उतार चढाव के बाद बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 115.97 अंक चढकर 28,208.76 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 37.25 अंक के लाभ के साथ 8,522.15 अंक पर हुआ.
भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ खुले. बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आ गयी. हालांकि अगले कुछ मिनटों में बाजार ने शानदार रिकवरी की. बाजार में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है.
सुबह के दस बजे के आसपास सेंसेक्स 185 अंक नीचे था, जबकि निफ्टी 50 अंक की गिरावट पर था. इस समय सेंसेसक्स 27905 अंक के आसपास था, जबकि निफ्टी 8429 अंक के आसपास था.
आज के आरंभिक कारोबारी सत्र में बीपीसीएल, डॉ रेड्डी, सिप्ला, कोटक बैंक व एशियन बैंक टॉप गेनर बन कर उभरें. वहीं, एनएमडीसी, आइसीआइसीआइ बैंक, वेदांता लिमिटेड, हिंडाल्को व केर्न टॉप लूजर बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >