इन्फोसिस आयरलैंड के स्टार्ट-अप में एक करोड डालर निवेश करेगी

नयी दिल्ली : इन्फोसिस ने आज कहा कि वह आयरलैंड के स्टार्ट-अप में एक करोड डालर (करीब 63 करोड रुपये) का निवेश करेगी और वह डब्लिन में एक इकाई स्थापित कर अपनी मौजूदगी बढा रही है. बेंगलूरु की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी, इन्फोसिस को एक वित्तीय सेवा समूह, अलायड आइरिश बैंक्स (एआइबी) ने डब्लिन में 200 […]

नयी दिल्ली : इन्फोसिस ने आज कहा कि वह आयरलैंड के स्टार्ट-अप में एक करोड डालर (करीब 63 करोड रुपये) का निवेश करेगी और वह डब्लिन में एक इकाई स्थापित कर अपनी मौजूदगी बढा रही है. बेंगलूरु की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी, इन्फोसिस को एक वित्तीय सेवा समूह, अलायड आइरिश बैंक्स (एआइबी) ने डब्लिन में 200 कर्मचारियों के लिए एक इकाई स्थापित करने के लिए रणनीतिक भागीदार के तौर पर चुना है.

एआइबी मुख्य तौर पर आयरलैंड और ब्रिटेन में परिचालन करता है. इन्फोसिस ने एक बयान में कहा ‘इन्फोसिस अपने वैश्विक नवोन्मेष कोष से आयरलैंड की स्टार्ट-अप कंपनियों के लिए एक करोड डालर अलग रखना चाहती है. इन्फोसिस अपनी विशेषज्ञता साझा करने की इच्छुक है ताकि पुरानी प्रौद्योगिकी के स्थान पर नयी प्रौद्योगिकी विकसित करने वाली (डिसरप्टिव प्रौद्योगिकी) कंपनियों को मदद की जा सके.’

इससे पहले इन्फोसिस ने 50 करोड डालर के नवोन्मोष कोष की घोषणा की थी जिसे उसने डिसरप्टिव प्रौद्योगिकी के विकास पर निवेश के लिये रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >