5 Kg LPG Price Hike: 1 जून 2026 से 5 किलोग्राम वाला ‘छोटू’ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इस नए हाइक के बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 821.50 रुपये हो गई है.
आपको बता दें कि यह लगातार तीसरा महीना है जब छोटू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. इससे पहले मई 2026 में इसमें 261 रुपये और अप्रैल 2026 में 51 रुपये की भारी बढ़ोतरी देखी गई थी. यह सिलेंडर खासतौर पर उन प्रवासियों (migrants), छात्रों, कामकाजी लोगों और छोटे कमर्शियल दुकानदारों के लिए लॉन्च किया गया था, जिनके पास लोकल एड्रेस प्रूफ नहीं होता या जिनका गैस खर्च कम है.
बड़े शहरों के हिसाब से इस सिलेंडर के अलग-अलग वेरिएंट्स के नए दाम नीचे दिए गए हैं.
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्या हैं नई कीमतें?
चूंकि 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भी कई अलग-अलग वर्जन आते हैं, इसलिए इनकी कीमतें भी अलग-अलग हैं:
1. दिल्ली में नए दाम:
- 5 kg ND CYLINDER REFILL (NEW FTL) और Non Domestic Filled: 821.50 रुपये
- 5 KG XTRALITE LPG CYL (Filled): 339 रुपये
- 5 kg ND CYLINDER FTL NEW (Point of Sale): 1,779.50 रुपये
- 5 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL: 835.50 रुपये
2. मुंबई में नए दाम (यहां जून के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है):
- 5 kg ND CYLINDER REFILL NEW- FTL (POS): 823.50 रुपये
- 5 kg ND CYLINDER REFILL- NEW FTL: 809 रुपये
- 5 KG XTRALITE LPG CYL (Filled): 339 रुपये
- 5 BIG FTL – ND CYLINDER: 1,753 रुपये
3. कोलकाता में नए दाम:
- 5 kg ND CYLINDER REFILL- NEW FTL और Non Domestic Filled: 1,817 रुपये
- 5 kg ND CYLINDER REFILL NEW- FTL (POS): 873 रुपये
- 5 kg ND CYLINDER – NEW FTL: 1,802.50 रुपये
- 5 KG XTRALITE LPG CYL (Filled): 348 रुपये
4. चेन्नई में नए दाम:
- 5 kg ND CYLINDER REFILL- NEW FTL: 866 रुपये
- 5 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL: 880 रुपये
- 5 KG FTL – ND CYLINDER: 1,810 रुपये
- 5 KG XTRALITE LPG CYL (Filled): 344.50 रुपये
छोटू सिलेंडर को कैसे बुक करें?
इस मिनी सिलेंडर को खरीदना बेहद आसान है. इंडियन ऑयल के मुताबिक, आप इसे कंपनी के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के अलावा अपने नजदीकी इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंप), चुनिंदा किराना दुकानों और लोकल सुपरमार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं.
क्या इसके लिए एड्रेस प्रूफ चाहिए?
इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे खरीदने के लिए आपको किसी लोकल एड्रेस प्रूफ (address proof) या भारी-भरकम सिक्योरिटी डिपॉजिट की जरूरत नहीं होती. नया कनेक्शन लेने के लिए आपको केवल एक सरकारी पहचान पत्र (Proof of Identity जैसे आधार या वोटर आईडी) देना होगा. रिफिल के लिए आप देश के किसी भी पॉइंट ऑफ सेल या डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर जा सकते हैं.
क्यों पसंद किया जाता है छोटू गैस?
इंडियन ऑयल का दावा है कि ये पूरी तरह से सुरक्षित, कम लागत वाला और हाई-क्वालिटी सिलेंडर है. यह काफी एनर्जी एफिशिएंट है, क्योंकि इसकी थर्मल एफिशिएंसी 68% से भी ज्यादा है. यह साइज में आम चूल्हों से लगभग आधा होता है, जिससे यह कम जगह घेरता है. यही वजह है कि प्रवासी मजदूरों, स्टूडेंट्स, ट्रेकर्स और छोटे दुकानदारों के बीच यह काफी पॉपुलर है.
ये भी पढ़ें: महंगाई की मार! महीने के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
