कोयला श्रमिकों का 60,000 करोड रुपये का पीएफ खातों को संभालेंगी Relience-ICICI

नयी दिल्ली : कोयला उद्योग के कामगारों का 60,000 करोड रुपये के भविष्य निधि कोष को संभालने के लिये रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (आरकैम) और आइसीआइसीआइ सिक्युरिटीज प्राइमरी डीलरशिप का चयन किया गया है. कोलकाता में कल कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के न्यासी मंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया. बैठक […]

नयी दिल्ली : कोयला उद्योग के कामगारों का 60,000 करोड रुपये के भविष्य निधि कोष को संभालने के लिये रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (आरकैम) और आइसीआइसीआइ सिक्युरिटीज प्राइमरी डीलरशिप का चयन किया गया है. कोलकाता में कल कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के न्यासी मंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया. बैठक की अध्यक्षता कोयला सचिव अनिल स्वरुप ने की जो न्यासी मंडल के चेयरमैन हैं.

अधिकारियों ने कहा, ‘चार इकाइयों- एसबीआइ, यूटीआइ, आरकैम और आइसीआइसीआइ सिक्युरिटीज में से आरकैम और आइसीआइसीआइ का चयन करीब 60,000 करोड रुपये के भविष्य निधि कोष का प्रबंधन करने के लिए किया गया है.’ न्यासी मंडल के एक सदस्य ने कहा कि सीएमपीएफओ के करीब 4.5 लाख सदस्य हैं और कोष करीब 60,000 करोड रुपये से और बढेगा क्योंकि लगभग 62,000 ठेका कामगार, कार्यबल में शामिल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >