मानसून से राहत, सेंसेक्स 146 अंक चढा, लगातार चौथे दिन तेजी

मुंबई : मानसूनी वर्षा के अब तक सामान्य से बेहतर रहने की रपटों और निचले स्तर पर लिवाली से बंबई शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का रुख रहा और हिन्दुस्तान यूनिलीवर और आइटीसी की अगुवाई में सेंसेक्स 146 अंक बढकर 26,832.66 अंक पर बंद हुआ. बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित […]

मुंबई : मानसूनी वर्षा के अब तक सामान्य से बेहतर रहने की रपटों और निचले स्तर पर लिवाली से बंबई शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन तेजी का रुख रहा और हिन्दुस्तान यूनिलीवर और आइटीसी की अगुवाई में सेंसेक्स 146 अंक बढकर 26,832.66 अंक पर बंद हुआ. बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित सूचकांक आज 26,815.41 अंक पर बढत के साथ खुला और निचले स्तर पर लिवाली बढने से कारोबार के दौरान यह 26,983.48 अंक तक चढ गया.

हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर मुनाफावसूली चलने से सूचकांक पिछले दिन के मुकाबले 146.15 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उंचा रहकर 26,832.66 अंक पर बंद हुआ. अमेरिका के फेडरल रिजर्व की आज होने वाली बैठक को लेकर कारोबारी सतर्क रहे. बहरहाल, पिछले चार सत्रों के दौरान बंबई शेयर बाजार का सूचकांक कुल मिलाकर 461.68 अंक बढ गया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसइ) का व्यापक आधार वाला निफ्टी-50 सूचकांक आज कारोबार के दौरान 8,100 अंक से आगे निकलता हुआ एक समय 8,136.85 अंक तक पहुंच गया और अंत में 44.25 अंक यानी 0.55 प्रतिशत बढकर 8,091.55 अंक पर बंद हुआ.

बाजार सूत्रों के अनुसार मानसून की बेहतर प्रगति और अब तक इसके सामान्य से उपर रहने से धारणा उत्साहवर्धक बनी हुई है. इसके अलावा मई में देश का व्यापार घाटा तीन माह के निम्न स्तर पर रहने से भी धारणा बेहतर हुई है. बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के बावजूद विदेशी निवेशक अब भी शुद्ध बिकवाल बने हुये हैं. कल उन्होंने 521.65 करोड रपये के शेयरों की शुद्ध रुप से बिकवाली की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >