सन टीवीअदालत ने संपत्ति कुर्क करने के खिलाफ मारन बंधु की याचिका खारिज की

चेन्नई : मारन बंधु को झटका देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने आज कलानिधि मारन के स्वामित्व वाले सन टीवी और काल कम्यूनिकेशंस की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने एयरसेल-मैक्सिस सौदे में मनी लांडरिंग मामले की जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अपनी संपत्तियों की कुर्की को चुनौती दी […]

चेन्नई : मारन बंधु को झटका देते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने आज कलानिधि मारन के स्वामित्व वाले सन टीवी और काल कम्यूनिकेशंस की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने एयरसेल-मैक्सिस सौदे में मनी लांडरिंग मामले की जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अपनी संपत्तियों की कुर्की को चुनौती दी थी. इन याचिकाओं को खारिज करते हुए एम सत्यनारायणन ने कहा कि वह इनकी सुनवाई के इच्छुक नहीं है.
उन्होंने और सन टीवी एवं काल कम्यूनिकेशंस को निर्देश दिया कि वे उच्चतम न्यायालय जाएं जो एयरसेल-मैक्सिस मामले की जांच की निगरानी कर रहा है. इन याचिकाओं में प्रवर्तन निदेशालय के 31 मार्च के लिए उस अस्थाई कुर्की के आदेश को चुनौती दी गई थी जिसके तहत पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन, उनके व्यवसायी भाई कलानिधि और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम की 742.58 करोड रपए की परिसंपत्तियों को मनी लांडरिंग निवारक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >