ट्रेन टिकट कन्फर्म नहीं होने पर विमान से यात्रा करवायेगी रेलवे

नयी दिल्ली : आइआरसीटीसी प्रतीक्षा सूची का टिकट कन्फर्म कराने में असफल रहनेवाले यात्रियों को उसे एयरलाइन के टिकट में तब्दील करने का विकल्प दे रहा है और वह प्रतिस्पर्धी दर पर. उसने गोएयर से करार किया है. यह उन टिकटों पर लागू होगी, जो कम-से-कम तीन दिन पहले कटाये गये हों. विमान के टिकट […]

नयी दिल्ली : आइआरसीटीसी प्रतीक्षा सूची का टिकट कन्फर्म कराने में असफल रहनेवाले यात्रियों को उसे एयरलाइन के टिकट में तब्दील करने का विकल्प दे रहा है और वह प्रतिस्पर्धी दर पर. उसने गोएयर से करार किया है. यह उन टिकटों पर लागू होगी, जो कम-से-कम तीन दिन पहले कटाये गये हों. विमान के टिकट ट्रेन की यात्रा वाले दिन और उसके एक दिन बाद के मिलेंगे.

आईआरसीटीसी प्रवक्ता संदीप दत्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हमने इस योजना के तहत एक विमान सेवा के साथ सहमति बनायी है और हमारी योजना अन्य घरेलू एयरलाइन कंपनियों से सम्पर्क करने की भी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >