वोडाफोन ने 20 करोड डॉलर में अपनी 4.2 फीसदी हिस्सेदारी भारती एयरटेल को बेची

नयी दिल्ली: ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आज अपनी 4.2 फीसदी की हिस्सेदारी बेचकर भारती एयरटेल से अलग हो गई है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन इस बात की पुष्टि करती है कि उसने भारती एयरटेल लिमिटेड में अपनी तकरीबन 4.2 फीसदी हिस्सेदारी भारती इंटरप्राइजेज (होल्डिंग) प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड डॉलर में […]

नयी दिल्ली: ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आज अपनी 4.2 फीसदी की हिस्सेदारी बेचकर भारती एयरटेल से अलग हो गई है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन इस बात की पुष्टि करती है कि उसने भारती एयरटेल लिमिटेड में अपनी तकरीबन 4.2 फीसदी हिस्सेदारी भारती इंटरप्राइजेज (होल्डिंग) प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड डॉलर में बेच दी है.

वोडाफोन ने भारती एयरटेल में अपनी समूची हिस्सेदारी सरकार की ओर से जारी नए मानदंडों का पालन करते हुए बेच दी. इसके अनुसार एकीकृत लाइसेंस के तहत किसी दूरसंचार ऑपरेटर के प्रतिस्पर्धी कंपनी में किसी तरह की हिस्सेदारी रखने पर रोक लगा दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >