हाउसिंग डॉट कॉम के सीइओ राहुल यादव ने दी जोमैटा और ओला के सीईओ को शेयर बांटने की चुनौती

मुंबई : प्रॉपटी वेबसाइट हाउसिंग डॉट कॉम के सीइओ राहुल यादव इन दिनों खूब चर्चा में है. राहुल ने अपने पूरे शेयर अपने काम करने वाले कर्मचारियों के नाम कर दी. अब उन्होंने फेसबुक पर दूसरी कंपनी के सीईओ को चुनौती दी है कि वह भी कम से कम अपने आधे शेयर तो कर्मचारियों के […]

मुंबई : प्रॉपटी वेबसाइट हाउसिंग डॉट कॉम के सीइओ राहुल यादव इन दिनों खूब चर्चा में है. राहुल ने अपने पूरे शेयर अपने काम करने वाले कर्मचारियों के नाम कर दी. अब उन्होंने फेसबुक पर दूसरी कंपनी के सीईओ को चुनौती दी है कि वह भी कम से कम अपने आधे शेयर तो कर्मचारियों के नाम करें, उन्होंने उम्मीद जतायी की उनके शेयर बांटो चैलेंज को आगे बढ़ाया जायेगा.

हालांकि राहुल यादवकी इस गंभीर चुनौती का फेसबुक पर मजाक बन गया, उनके कमेंट बॉक्स में तरह तरह की टिप्पणियां देखी जा रही है. राहुल यादवने जोमैटो के दीपेंदर गोयल और ओलाकैब्स के भावेश अग्रवाल को चुनौती दी थी, जिन्होंने कमेंट बॉक्स में टिप्पणी कर उनकी बात को हलकी कर दी.
गोयल ने लिखा, आ, सो क्यूट (बहुत सुंदर) तो अग्रवाल ने अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, गिव दैट मैन अ कुकी. राहुल की इस चुनौती को भले ही दूसरे सीईओ ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन राहुल की इस कदम से उनके कर्मचारी बेहद खुश है. उन्होंने पहले ही कहा था कि वह पैसे कमाने नहीं आये. इस तरह के कदमों से राहुल यादव चर्चा में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
Ola

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >